फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकायत लेकर आई शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीटा

Tue, 08 Sep 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर थाने में पांच सितंबर को शिकायत लेकर पहुंची शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीट दिया। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि शिक्षिका ने दरोगा को कई थप्पड़ मारे और उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

झांसी के मऊरानीपुर निवासी दरोगा सान्या निरंजन विज्ञानपुरी चौकी की हल्का प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उन्नाव के सर्वोदय नगर निवासी शिक्षिका अंजली महानगर थाने में उनसे मिलने आई हैं। अंजली पीलीभीत के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनका विज्ञानपुरी में किसी से विवाद था, जिसकी शिकायत बताई। वह कार्रवाई कर ही रही थीं कि अंजली भड़क गईं और हाथापाई करने लगीं। अंजली ने उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए और उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश भी की। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। वहीं, अंजली ने महिला दरोगा पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षिका से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें