फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई की तर्ज पर हुई दही हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाया मानव पिरामिड

विज्ञापन
मुंबई की तर्ज पर हुई दही हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाया मानव पिरामिड 
विज्ञापन
लखनऊ। बीस फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी हांडी... उसे फोड़ने के लिए एक-दूसरे के कंधों पर चढ़ते बाल-गोपाल और हर कोशिश के साथ बढ़ता दर्शकों का उत्साह। न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के चौथे दिन सोमवार को भक्ति के साथ रोमांच का ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मुंबई की तर्ज पर आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में बच्चों की कई टीमों ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकी हांडी तक पहुंचने का प्रयास किया। पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। विजेता टीम को मित्तल परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दही से भरी हांडी काफी ऊंचाई पर बांधी गई थी। उसे फोड़ने के लिए बच्चों की टीमों ने एक के ऊपर एक चढ़कर मानव पिरामिड बनाया। हांडी तक पहुंचने की हर कोशिश के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया। बच्चों के जोश, तालमेल और सामूहिक प्रयास ने प्रतियोगिता को खास बना दिया।

डिजिटल झांकी में दिखा अघासुर वध

अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत डिजिटल मूविंग झांकियों में कृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को अघासुर वध का प्रसंग दिखाया गया। झांकी में अघासुर के विशाल अजगर का रूप धारण करने और ग्वाल-बालों व बछड़ों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण के उसके मुंह में प्रवेश करने का दृश्य दिखाया गया। लाइट, साउंड और स्वचालित मूर्तियों के प्रभाव से प्रसंग जीवंत नजर आया।
विज्ञापन

कृष्ण की लीलाओं ने खींचा भक्तों का ध्यान

राधा-कृष्ण का सावन झूला, बाबा अमरनाथ के दर्शन, हनुमानजी के हृदय में राम-सीता के दर्शन और यशोदा मैया की माखन चोरी वाली झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, 20 फीट ऊंचे शिवलिंग से गंगा अवतरण का सेल्फी कार्नर भी लोगों को खूब पसंद आया।

Next
AU ऐप में पढ़ें