फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दोस्तों के साथ निकला था शिक्षक... रातभर नहीं लौटा घर; सुबह इस हाल में मिली लाश, इकलौता बेटा था

Thu, 16 Jan 2025 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रायबरेली में शिक्षक दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह रातभर घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश हाईवे पर मिली। पास में ही बाइक खड़ी थी। वह इकलौता बेटा था। मृतक आश्रित पर उसे नौकरी मिली थी।  
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार की सुबह प्राथमिक स्कूल के शिक्षक का शव हाईवे के डिवाइडर पर पड़ा मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव बाईपास बाबा का पुरवा सेमरपहा गांव के निकट की है। यहां कस्बा के आचार्य नगर सूदन खेड़ा मोहल्ला निवासी अभिषेक सिंह कछवाह उर्फ रितेश (28) पुत्र स्व. धर्मवीर सिंह देर शाम को दोस्तों के साथ निकले थे। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिवारीजन व उनके दोस्तों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, वह कहीं पता नहीं चला।

मृतक आश्रित कोटे पर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति मिली थी

सुबह राहगीरों ने हाईवे के डिवाइडर के बीचोबीच उनका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। घटनास्थल पर ही युवक की बाइक भी मिली। अभिषेक घर का इकलौता बेटा था। वह अविवाहित था। उसकी बहन रिशू सिंह का विवाह हो चुका है। पिता धर्मवीर सिंह के निधन के बाद मार्च 2024 में उसे मृतक आश्रित कोटे पर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति मिली थी। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

हादसे के बाद मां शशि सिंह, चाचा सत्यवीर सिंह सहित परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा सत्यवीर की फौरी सूचना पर पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें