फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार शिक्षकों को मिलेगी मनचाही पोस्टिंग

Sun, 08 Jun 2014 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से अंतरजनपदीय तबादले के लिए इस बार भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ पुरुष शिक्षकों को तबादले का बराबर हक मिलेगा। विधवा व निशक्त शिक्षिकाओं को तबादले में प्राथमिकता दी जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव मांगा गया है। इस बार 30 हजार से अधिक शिक्षकों को अंतरजनपदीय तबादला दिए जाने की संभावना है। तबादले की प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह तक पूरी कर लेने की तैयारी है।

जानकारों की मानें तो 11 जून को बेसिक शिक्षा परिषद कार्यकारिणी की बैठक में तबादला नीति पर अंतिम मुहर लगने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

पुरुष शिक्षकों को भी‌ मिलेगा मौका

राज्य सरकार ने पहली बाद 2012 में केवल महिला शिक्षिकाओं को ही अंतरजनपदीय तबादला दिया था।

इसके लिए जिलेवार ऑनलाइन आवेदन निर्धारित प्रोफार्मा पर लिए गए। भारी संख्या में शिक्षिकाओं के तबादले के बाद पुरुष शिक्षकों ने भी अंतरजनपदीय तबादले की मांग की।

इस आधार पर विगत वर्ष पुरुष शिक्षकों को भी अंतरजनपदीय तबादला देने की नीति बनाई गई। इस बार भी महिला व पुरुष शिक्षकों को अंतरजनपदीय तबादला दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच-पांच स्कूलों का लिया जाएगा विकल्प

बेसिक शिक्षा अध्यापक तैनाती नियमावली के मुताबिक महिला शिक्षिकाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में दो साल और पुरुष शिक्षकों को पांच साल रहना अनिवार्य है।

इन शर्तों को पूरा करने वाले शिक्षकों को ही अंतरजनपदीय तबादला दिया जाएगा। शिक्षकों को नए जिलों में तैनाती देने के लिए बंद और एकल स्कूलों का पहले ब्यौरा तैयार किया जाएगा।

दूसरे जिलों से आने वाले शिक्षकों को इन स्कूलों के आधार पर पांच-पांच स्कूलों का विकल्प लिया जाएगा। इसके आधार पर ही तैनाती का प्रावधान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें