फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, आवेदन कल से

Wed, 16 Oct 2013 03:12 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 10 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 17 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा नितीश्वर कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। शिक्षक बनने के लिए 21 से 40 वर्ष वाले पात्र होंगे।

अभी तक 35 वर्ष की आयु वाले ही पात्र माने जाते थे। टीईटी, सीटीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त लोग आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। किसी भी जिले से फार्म भरने की छूट होगी।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 तो अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 200 रुपये होगा। इसके लिए स्टेट बैंक से ई-चालान बनवाना होगा।

राज्य सरकार ने मार्च-2013 में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों से 10,800 सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन उस समय सभी सीटें नहीं भर पाईं।
विज्ञापन


इस बीच बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के रिजल्ट फिर जारी किए जाने की वजह से रिक्तियां 10 हजार के आसपास हो गईं। इसके आधार पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें