एकतरफा प्यार में एक शिक्षक ने सारी मर्यादाएं पार कर दीं। इंटर की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान पनपे प्यार में अंधे हुए शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र बंधन को शर्मसार कर दिया।
छात्रा के शादी से मना करने पर सिरफिरे ने उसकी फोटो के साथ अश्लील संदेश नेट पर सार्वजनिक कर दिए। गांव की दीवारों पर भी अंग्रेजी में अश्लील संदेश लिखे।
छात्रा की फोटो भी कई जगह पर्चों में छपवाकर चस्पा की। इससे आहत छात्रा ने थाने पर तहरीर दी लेकिन सुनवायी नहीं हुई। अब उसने एएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। एएसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी इंटर की छात्रा को पड़ोसी गांव गोदौंरा निवासी सलमान ट्यूशन पढ़ाने आता था। परीक्षा खत्म हो गई और रिजल्ट भी आ गया। इसके बाद भी सलमान किसी न किसी बहाने छात्रा के घर आता-जाता था।