फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी की सालगिरह के दिन शिक्षिका ने की आत्महत्या

Thu, 30 Jan 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दिवंगत शिक्षिका अमिता।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी महिला शिक्षिका अमिता अवस्थी (36) ने शादी के सालगिरह के दिन शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति समेत पांच पर उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।



अमिता के भाई राजाजीपुरम ई-ब्लॉक निवासी अनुराग पांडेय ने बताया कि अमिता हसनगंज उन्नाव के धौंरा गांव में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थीं। 10 वर्ष पहले अमिता की स्कूल संचालक राजाजीपुरम बी-ब्लॉक निवासी अभिषेक अवस्थी से शादी हुई थी। दोनों के दो बेेटे आशुतोष (8) व अंश (3) हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहनोई, काकोरी स्थित निजी स्कूल में निर्माण के लिए मायके से 20 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी को शादी की सालगिरह थी। इसी दिन दोपहर डेढ़ बजे बहनोई ने फोन कर बताया कि अमिता ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि अमिता के पिता सुरेश चंद्र अवस्थी ने दामाद अभिषेक अवस्थी, ससुर राम प्रकाश अवस्थी, सास उर्मिला अवस्थी, ननद नेहा व पूजा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।



चित्रकारी की महारथी थीं, कई सम्मान भी मिल चुके थे



भाई अनुराग ने बताया बहन को चित्रकारी में महारथ हासिल थी, उसे बचपन से ही पेंटिंग का शौक था। बहन को शिक्षा पद्म अवार्ड सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें