फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़छाड़ के विरोध पर भाई पर हमला, अधमरा समझ भागे आरोपी

Thu, 30 Jan 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी इलाके में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे राज व उसके पांच साथियों ने बाइक की चेन, धारदार हथियार से भाई पर हमला कर दिया। आरोप है कि 25 हजार रुपये भी छीन ले गए। पुलिस ने शोहदे व उसके पांच साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इटौंजा निवासी घायल युवक के मुताबिक 25 जनवरी की शाम गांव निवासी राज ने बहन के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर वह भी पहुंच गया और विरोध जताया। राज धमकी देकर चला गया। 26 जनवरी को वह दूध लेकर लखनऊ जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के पास राज व उसके पांच साथियों ने बाइक की चेन व धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें