फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या ने शिक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है। सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रभारी प्राचार्या के मुताबिक बृजेश अपने किसी भी तरह के प्रार्थना पत्रों पर जबरन उन पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाता है। अश्लीलता और विद्यालय में पीछा करता है। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा। आरोप है कि वह बिना बताए उनका वीडियो भी बनाता रहता है। विरोध पर धमकी देता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने सरोजनीनगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर राजदेव राव प्रजापति के मुताबिक मामले की विवेचना एडिशनल इंस्पेक्टर अंकित कुमार कर रहे हैं। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस पर आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें