फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्यार के जाल में फंसाकर किशोरी का किया यौन शोषण

Sat, 20 Sep 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी को प्यार के जाल में फंसाकर सीतापुर के हरदोईया निवासी जुबैर ने एक साल तक यौन शोषण किया। आरोपी ने किशोरी को उसकी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। अब इस मामले में गुडंबा थाने में आरोपी जुबैर व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले की निवासी महिला के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी गुडंबा में रहने वाली बड़ी बहन के यहां रहती थी। टेढ़ी पुलिया पर उसकी मुलाकात जुबैर से हुई। उसने किशोरी का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने किशोरी को प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को बहाने से अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जुबैर ने अपने मोबाइल से किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी खींच ली। घटना के बाद आरोपी ने वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किशोरी को यौन शोषण किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि वे लोग आरोपी के घर बात करने गए तो जुबैर, उसके पिता महफूज, भाई शोएब, रिश्तेदार प्रधान जाहिद अली और प्रधान का साला आमिर ने जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जुबैर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो और महफूज, शोएब, जाहिद अली व आमिर के खिलाफ गाली-गलौज व धमकाने का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें