बाराबंकी में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा गया। किंतूर कस्बे में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था, कि ताजिया 11 हजार बिजली के तार से छूने गया। इस दौरान तार से स्पार्किंग हुई और चिंगारियां गिरने लगी। साथ ही करंट से कई लोग भी झुलस गए। इस हादसे से आसपास भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। तब बिजली की सप्लाई रोकी गई और जुलूस आगे बढ़ सका।
हलांकि किंतूर के ताजियादारो ने विद्युत विभाग को जुलूस के बारे में पहले ही अवगत करा दिया था की इन रास्तों से जुलूस निकलेगा। तय समय के अनुसार 10 बजे जुलूस रोड पर आ गया लेकिन सप्लाई बंद नहीं की गई। विद्युत विभाग की इस लापरवाही से कई लोग झुलस गए लेकिन बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया।