फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त सहायक आबकारी आयुक्त की एसयूवी से टकराई टैक्सी, बचा परिवार

Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में सोमवार दोपहर शहीद पथ पर कानपुर के साकेत नगर निवासी सेवानिवृत्त सहायक आबकारी आयुक्त सुनील कुमार सोनकर की एसयूवी में पीछे से टैक्सी जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में सुनील, उनकी पत्नी और बेटी को चोट नहीं आई। आशियाना पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सुनील के मुताबिक सोमवार दोपहर वह परिवार के साथ एसयूवी से गोमतीनगर स्थित मैक्स अस्पताल जा रहे थे। तभी दोपहर करीब एक बजे शहीद पथ पर रमाबाई आंबेडकर मैदान के पास एक तेज रफ्तार टैक्सी उनकी एसयूवी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी शहीदपथ से नीचे उतर गई। हादसे से पूरा परिवार डर गया। राहगीरों ने किसी तरह से उन्हें व परिवार को बाहर निकाला। वहीं, आरोपी टैक्सी लेकर भाग निकला। मामले की शिकायत सहायक आबकारी आयुक्त ने आशियाना थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें