फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिटायर्ड दरोगा के दो मकानों की कर दी फर्जी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमनगर के प्रभातपुरम निवासी रिटायर्ड दरोगा बाबूराम के दो मकानों की फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई। पीड़ित ने वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बाबूराम के मुताबिक उन्होंने 28 फरवरी 2023 को ग्राम सलेमपुर पतौरा में रूबी देवी से जमीन का बैनामा कराया था। यहां उन्होंने पांच-पांच सौ वर्गफिट में तीन मकान बनाए। इनमें से एक का बैनामा शैलेश कुमार पांडेय को 28 जनवरी, 2025 को कर दिया। कुछ समय पहले बाबूराम ने दूसरा मकान बेचने के लिए विभा राज नारायण गुप्ता से बातचीत की थी। विभा ने छानबीन की तो पता चला कि बाबूराम के दोनों मकानों का विक्रय विलेख 11 मार्च को मॉल एवेन्यू के मैफूज व राजाजीपुरम के सोनू शुक्ला के पक्ष में किसी अन्य को मालिक दर्शाकर कर दिया गया है। दोनों आरोपी एक दूसरे के बैनामे में गवाह बने हैं। एक अन्य गवाह विनोद कुमार यादव को दिखाया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों बैनामों में दि नैनीताल बैंक लि. की पत्रकारपुरम शाखा की ओर से दस्तावेज को सत्यापित किए बिना विक्रय धनराशि जारी कर दी गई। पीड़ित ने फर्जीवाड़े में वर्तमान शाखा प्रबंधक देवाशीष पांडेय, पूर्व शाखा प्रबंधक अभिषेक अग्रवाल व बैंक के विधिक सलाहकार की संलिप्तता का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी का कहना है कि मैफूज, सोनू, विनोद, देवाशीष, अभिषेक और अन्य बैंककर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें