फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी बिलों से 12.50 करोड़ की कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जी बिलों व बोगस कंपनियों से 12.50 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में गुडंबा थाने में चार फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राज्य कर कार्यालय उपायुक्त ब्रिजेंद्र सिंह यादव ने श्रीकांत इंटरप्राइजेज के मालिक श्रीकांत तानाजी के खिलाफ 8.70 करोड़ की कर चोरी का केस कराया है।
विज्ञापन

केंद्रीय क्षेत्राधिकार में पंजीकृत फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में किसी भी फर्म से इनवर्ड सप्लाई नहीं प्राप्त की। इसके अलावा बोगस आईटीसी जनरेट की। ब्रिजेंद्र सिंह यादव ने देविकरुपा इंटरप्राइजेज के मालिक सिद्धांत सुनील पाटिल के खिलाफ 1.43 करोड़ की कर चोरी में प्राथमिकी कराई है। गणेश इंटर प्राइजेज के अजय कुमार भाटिया के खिलाफ 1.71 करोड़ रुपये की कर चोरी का केस दर्ज कराया गया।

उधर, उपायुक्त राज्य कर खंड-15 भूपेंद्र कुमार सिंह ने प्रजापति इंटरप्राइजेज के चंद्रप्रकाश प्रजापति के खिलाफ 66 लाख रुपये की कर चोरी में मुकदमा दर्ज कराया। सीजीएसटी में पंजीकृत फर्म घोषित पते सत्यनारायण कॉलोनी, कल्याणपुर में नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें