फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 60 में देखें मोबाइल पर 'सास-बहू' का ड्रामा

Mon, 11 Nov 2013 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पसंदीदा कार्यक्रमों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, लेकिन टीवी आसपास नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। अब मोबाइल पर टीवी देखने की सुविधा टाटा स्काई की ओर से शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए सेट टॉप बॉक्स से मोबाइल को कनेक्ट कर चैनल देखे जा सकते हैं। इसके लिए प्रतिमाह आपको 60 रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।

यह जानकारी शुक्रवार को टाटा स्काई के मुख्य व्यवसायिक अधिकारी विक्रम मेहरा ने होटल ताज में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सुविधा आईफोन व आई पैड पर उपलब्ध है।

लेकिन जनवरी तक सभी एंड्रायड मोबाइल पर टीवी देखना मुमकिन हो जाएगा। अधिकारी ने आगे बताया कि देशभर में कुल तकरीबन नौ करोड़ केबिल कनेक्शन हैं, जिसमें से अकेले 4.5 करोड़ कनेक्शन डीटीएच से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- अब टाटा की नैनो हो गई और किफायती

केबिल का जाल शहरों की बजाय तेजी से गांवों की ओर रुख कर रहा है। जबकि शहरों में डीटीएच की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल पर टीवी की सुविधा शुरू की गई है।

पढ़ें- इस दिवाली बाजार में छाये एलईडी और होम थियेटर

उन्होंने बताया कि मोबाइल पर टीवी की सुविधा लेने वाले ग्राहकों की संख्या एक लाख का आंकड़ा छूने वाली है। उन्होंने बताया कि आप मोबाइल से ही अपने पसंदीदा कार्यक्रम रिकॉर्ड कर सकते हैं।
विज्ञापन


चूंकि, स्काई के एचडी कनेक्शन में पांच सौ जीबी की हार्डडिस्क इनबिल्ट है। जो करीब साढ़े छह सौ घण्टे की रिकॉर्डिंग कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें