फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ITI पास युवाओं के लिए अच्छा मौका, 21 जून को टाटा मोटर्स अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर करेगी भर्ती

Tue, 17 Jun 2025 10:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ITI पास युवाओं के लिए अच्छा मौका है। 21 जून को टाटा मोटर्स लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैंपस ड्राइव लगाएगी। इसमें अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर भर्ती करेगी। 
विज्ञापन
आईटीआई में टाटा मोटर्स अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर करेगी भर्ती - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 21 जून को कैंपस ड्राइव लगेगा। टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से प्रस्तावित ड्राइव में अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


राजकीय आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि टाटा मोटर्स कंपनी उत्तराखंड प्लांट के लिए भर्ती करेगी। इसके लिए आईटीआई पास विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयन होने पर कंपनी की ओर से 13 हजार रुपये महीने का मानदेय दिया जाएगा। साथ ही यातायात की सुविधा, ड्रेस, दोपहर का खाना और मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 18 से 25 साल आयु के आईटीआई पास युवा कैंपस ड्राइव में प्रतिभाग कर सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान युवाओं को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोट व अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें