फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप पर रखेगा टाटा मोटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टाटा मोटर्स आईटीआई विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप पर रखेगा। इसके लिए उन्हें हर महीना 14,500 रुपये वेतन मिलेगा। कंपनी कैंटीन और आने-जाने की सुविधा भी देगी। अभ्यर्थियों का चयन अलीगंज राजकीय आईटीआई में 28 फरवरी को होने वाले रोजगार मेले के जरिये होगा।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में 400 युवाओं को छह महीने अप्रेंटिसशिप पर रखने की तैयारी है। यहां विद्यार्थियों को ईवी, सीएनजी और पेट्रोलियम ईंधन से चलने वाली कार, नई तकनीक, वाहन के पार्ट व कंपनी के अन्य कार्यों के बारे में सिखाया जाएगा। राजकीय व निजी आईटीआई से कोर्स करने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण के साथ ही भविष्य में स्वरोजगार के लिए परिपक्व भी किया जाएगा।

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि विद्यार्थियों के पास कम से हाईस्कूल व आईटीआई की शैक्षिक योग्यता जरूरी है। उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन मेडिकल, दस्तावेज की जांच और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें