फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टाटा मोटर्स में एक साल बाद निकली भर्ती, साक्षात्कार के लिए उमड़े बेरोजगार

Fri, 06 Dec 2024 07:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टाटा मोटर्स में नौकरी के लिए लगी उम्मीदवारों की कतार।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज आईटीआई परिसर में टाटा मोटर्स की ओर से एक साल बाद शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठित कंपनी होने की वजह से मेले में उम्मीद से ज्यादा उम्मीदवार पहुंचे। युवाओं की संख्या इतनी थी कि सुबह छह बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। कंपनी के प्रतिनिधियों को भीड़ के चलते साक्षात्कार लेने में भी मशक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


रोजगार मेले में लखनऊ मंडल के अलावा गोरखपुर, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजियाबाद समेत अन्य कई जिलों से युवाओं ने प्रतिभाग किया। अलीगंज निवासी राकेश कुमार ने बताया कि टाटा मोटर्स के रोजगार मेले में पहली बार शामिल हुआ हूं। साक्षात्कार हो गया है। योग्यता और अनुभव के बारे में जानकारी ली गई है और शाम तक मैसेज के माध्यम से जानकारी देने की बात कही गई है। कानपुर की नेहा सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट और आईटीआई पास हूं। एक निजी कंपनी में जॉब कर चुकी हूं। टाटा मोटर्स नामी कंपनी है, इसलिए यहां साक्षात्कार देने आई हूं।

14 से 24 हजार रुपये तक का जॉब ऑफर

कंपनी की तरफ से फ्रेशर और अनुभवी युवाओं का चयन किया जाना था। ट्रक और मोटर कार के पार्ट बनाने व रिपेयरिंग के लिए युवाओं को 14 से 15 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी का प्रस्ताव दिया गया। इसी के साथ पेटीएम, इस्ट्रा ह्यूमन व अन्य कंपनी में 24 हजार रुपये तक की नौकरी का प्रस्ताव दिया गया। हालांकि, ज्यादातर युवाओं को टाटा समूह के साथ काम करना ही सही लगा।
विज्ञापन


413 युवाओं को मिला नौकरी का प्रस्ताव
प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि टाटा मोटर्स लखनऊ के साथ इस्ट्रा ह्यूमन प्राइवेट लिमिटेड, पंकज इंटरप्राइजेज व पेटीएम जैसी कंपनियाें ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। अलग-अलग कंपनियों में जॉब के लिए 1100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि टाटा मोटर्स की तरफ से मोटर कार और ट्रक रिपेयरिंग के लिए करीब 300 युवाओं को जॉब ऑफर किया गया। कुल 413 युवाओं को नौकरी का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें