यूपी के अयोध्या में मिल्कीपुर के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बकाएदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना आ गई है। तीन चरणों में चलने वाली योजना की शुरुआत 15 जनवरी से होगी, जिसके तहत बिजली के बकाएदार बकाए का 30 प्रतिशत जमा करके योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी विद्युत अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एकमुश्त भुगतान करके शत-प्रतिशत, जबकि किश्तों में भुगतान करने पर 75 प्रतिशत बकाया अधिभार में छूट पा सकते हैं।
अधिभार में 60 प्रतिशत का लाभ
उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ता सितंबर माह तक मूल बकाया अथवा पांच हजार रुपए तक एकमुश्त में बकाया अधिभार में शत-प्रतिशत व 10 किश्तों में बकाया अधिभार पर 75 प्रतिशत, पांच हजार से अधिक के बकाएदार एकमुश्त भुगतान पर अधिभार का 70 प्रतिशत व 10 किश्तों में भुगतान करने पर अधिभार में 60 प्रतिशत का लाभ उठा सकते हैं।