21 जून को टाटा कंपनी अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर लेगी भर्ती
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 21 जून को कैंपस ड्राइव लगेगा। टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से प्रस्तावित ड्राइव में अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर भर्ती होगी।
राजकीय आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि टाटा मोटर्स कंपनी उत्तराखंड प्लांट के लिए भर्ती लेगी। इसके लिए आईटीआई पास विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयन होने पर कंपनी की ओर से 13 हजार रुपये महीने का मानदेय दिया जाएगा। साथ ही यातायात की सुविधा, ड्रेस, दोपहर का खाना और मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 18 से 25 साल आयु के आईटीआई पास युवा कैंपस ड्राइव में प्रतिभाग कर सकते हैँ। साक्षात्कार के दौरान युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पास पोर्ट साइज फोट व अन्य जरूरी दस्तावेज लाना जरूरी है।