फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालकटोरा की बिगड़ी हवा, लालबाग व अलीगंज भी ऑरेंज जोन में

विज्ञापन
कानपुर रोड और अमाैसी इलाके में उड़ रही धूल से भी बिगड़ रही हवा की सेहत।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को धूप की तपिश में कमी आने से अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई। माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में अगले दो दिन में दिन व रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट के आसार हैं। इसके साथ ही राजधानी के आसपास के कुछ जिलों में रात में आंशिक शीतलहर की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बिना बदलाव के 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

बिगड़ने लगी लखनऊ की हवा

शुक्रवार को राजधानी में हवा की सेहत बेहद खराब रही। तालकटोरा, लालबाग और अलीगंज की हवा की गुणवत्ता ऑरेंज श्रेणी में रही। बाकी तीन वायु गुणवत्ता मापक स्टेशन कुकरैल, बीबीएयू और गोमतीनगर की हवा पीले श्रेणी में यानी मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन


तालकटोरा- 285 - ऑरेंज- खराब

लालबाग- 247 - ऑरेंज- खराब

अलीगंज - 222- ऑरेंज- खराब

बीबीएयू- 161 - पीला- मध्यम

गोमतीनगर- 149- पीला- मध्यम

कुकरैल- 145 - पीला - मध्यम

कानपुर रोड और अमाैसी इलाके में उड़ रही धूल से भी बिगड़ रही हवा की सेहत। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें