फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम-अखिलेश की बीच डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात

Wed, 11 Jan 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : bbc
विज्ञापन
मुलायम स‌िंह और सीएम अखिलेश के बीच मंगलवार को हुई बातचीत से सुलह के कयास लगाना जल्दबाजी होगी। जानकारी के मुताबिक पहले दौर की बातचीत में दोनों के बीच सहमत‌ि नहीं बन सकी। 
विज्ञापन


सीएम अखिलेश ने मंगलवार को मुलायम स‌िंह यादव के आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत चली। 

इस दौरान सीएम ने मुलायम से कहा, चुनाव तक मैं ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना चाहता हूं। इसके अलावा उन्होंने टिकट बांटने का अधिकार भी मांगा। अख‌िलेश ने रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी के लिए भी कहा।

वहीं मुलायम ‌स‌िंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहने के ल‌िए अड़े रहे। उन्होंने टिकट बांटने के अधिकार पर कुछ नहीं कहा जबक‌ि रामगोपाल की वापसी पर उन्होंने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें