फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीष्मकालीन शिविर में निखरेगी बच्चों और युवाओं की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। युवाओं और बच्चों में छिपी प्रतिभा को गर्मी की छुट्टियों में निखारा जाएगा। उप्र राज्य ललित कला अकादमी की ओर से ग्रीष्मकालीन वर्कशॉप (समर कैंप) का आयोज होगा। यह वर्कशॉप एक मई से 30 जून के बीच दो आयु वर्ग (10 से 17 वर्ष, 18 से 25 वर्ष) में कराई जाएगी। यह शिविर सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगा। इनका आयोजन सभी 75 जिलों में किया जाएगा।

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला के मुताबिक, युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए वर्कशॉप होगी। वर्कशॉप में विजुअल ऑर्ट संबंधी बारीकियों को सिखाया जाएगा। इसमें कला, स्केचिंग, वॉटर कलर पेंटिंग, वॉश टेक्निक, फैब्रिक, क्ले वर्क, ऑयल कलर पेंटिंग आदि प्रमुख विषय हैं। विधा विशेषज्ञों को जिलों में क्षेत्रीय संयोजक बनाया जाएगा। लोककलाओं की भी बारीकियां सिखाई जाएंगी। यहां बुंदेलखंड की चितेरी कला, सांझी, कोहबर, मिनिएचर पेंटिंग आदि के बारे में भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अंत में प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि यह वर्कशॉप सभी 75 जनपदों में चलेगी। आगरा में ललित कला संस्थान, लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी परिसर, इलाहाबाद विवि में ललित कला विभाग में यह आयोजन होगा। गोरखपुर में विवि की देखरेख में भी प्रशिक्षण होगा। फिरोजाबाद, मैनपुरी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, जालौन, सुल्तानपुर, अमेठी समेत सभी जनपदों में वर्कशॉप के जरिये प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें