लखनऊ। डाक विभाग के लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रवर डाक अधीक्षक समेत सात डाककर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सोमवार को पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने दिया। हजरतगंज स्थित दफ्तर में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अर्जित व्यवसाय की समीक्षा की गई। वर्ष 2024-25 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडल, उपमंडल अध्यक्षों, पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर, पोस्टमैन, एबीपीएम, बीपीएम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अकबरपुर के सहायक शाखा डाकपाल अरुण कुमार सिंह, जगनपुर सोहावल के शाखा डाकपाल राजेश कुमार यादव, जीपीओ के पोस्टमैन जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।