फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खिलौने वाली मिठाई में टेलकम पाउडर, रेवड़ी-खजूर भी निकले घटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा कस गया है। शुक्रवार को जिलेभर में छापेमारी कर विभाग ने 6.65 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ सीज कर 2.51 लाख रुपये का सामान नष्ट कराया। साथ ही 31 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के 23 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई की। सहायक आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि खुर्रमनगर पुलिस चौकी के पास अबरार नगर में खिलौने वाली मिठाई में टेलकम पाउडर की मिलावट पाई गई। मोबाइल लैब से मौके पर जांच के बाद मिठाई तुरंत सीज की गई। यहीं पर रेवड़ी, इलायची दाना और गट्टे में बाहरी रंग की मिलावट भी मिली।
हरदोई रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज में मोहम्मद ताज के रखे खजूर सड़े हुए मिले, जबकि प्रीति ट्रेडर्स का छुआरा भी खराब पाया गया, दोनों को नष्ट कराया गया। काकोरी स्थित अमित गंगा एक्वा कूल फर्म में एक लीटर की 7,664 बोतलें सीज की गईं। लालकुआं चौराहा स्थित गणेश ट्रेडिंग फर्म से घी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और वनस्पति सीज किए गए।
विज्ञापन

इसी इलाके की गणेश ऑयल फर्म से सरसों का तेल, जबकि प्रकाश ब्रांड का आटा नष्ट कराया गया। सिकरोरी में एक पिकअप से अधोमानक दूध मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें