लखनऊ। नगर निगम टीम ने शुक्रवार को आशियाना के सेक्टर एल इलाके में छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। दुकानदार पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा हिंद नगर इलाके में गंदगी फैलाने को दुकानदार पर 3,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
नगर निगम जोन आठ के जोनल अधिकारी अजीत राय ने बताया कि टीम ने सेक्टर-एल, आशियाना स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे एक दुकानदार को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते पकड़ा। मौके पर आठ किलो पॉलिथीन मिली, जिसे जब्त किया गया और 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला किया। वहीं, हिंद नगर वार्ड में टीम ने गंदगी फैलाने वाले एक दुकानदार पर 3500 रुपये जुर्माना लगाया। कार्रवाई करने वाली टीम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा, आकांक्षा गोस्वामी व प्रवर्तन का दस्ता शामिल रहा।