फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के इलाज से खफा या खुश मरीज-तीमारदार खुद बताएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में मरीज-तीमारदारों से लिया जा रहा फीडबैक
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू में अब मरीज-तीमारदार इलाज से खफा होने पर इसकी रिपोर्ट विभाग को दे सकेंगे। विभाग से एक फ ार्म भरने दिया जाएगा। मरीज-तीमारदार इलाज से संतुष्ट व असंतुष्ट होने का जिक्र कर सकेंगे। पहले चरण में पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में इसकी शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन

शताब्दी फेज-2 में बने पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में मरीज-तीमारदार से फ ॉर्म भरवाया जा रहा है। इसमें विभाग में इलाज की गुणवत्ता, सुविधाएं, डॉक्टरों की स्थिति व व्यवहार, नर्सिंग स्टाफ , वार्ड में सफ ाई समेत अन्य बिंदुओं पर मरीज-तीमारदारों की प्रतिक्रिया ली जा रही है। विभागाध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश ने बताया कि मरीज-तीमारदार की जो भी शिकायतें या समस्या उनका निराकरण कराया जा रहा है। इससे मरीजों में सकारात्मक सोच पैदा हो रही है। बताया कि शासन की ओर से विभाग में क्लिनिकल साइकियाट्रिक के दो पद सृजित किया है। इसमें एक की तैनाती हो गई है। मरीज-तीमारदारों की काउंसलिंग से मरीजों में सकारात्मक सोच आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें