फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जुलूस तय मार्गों से निकालें, बाइक स्टंट न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
11 और 12 रबीउलअव्वल को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ईदगाह के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रबीउलअव्वल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि 12 रबीउलअव्वल इस बार 26 अगस्त को है। इस मौके पर निकलने वाले जुलूसों और आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शांति, अनुशासन और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
मौलाना खालिद रशीद ने अपील की कि जुलूस केवल प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हों और बैनर व झंडों के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे न लगाए जाएं और कोई ऐसा कार्य न हो जो इस्लामी शिक्षाओं या सरकारी आदेशों के खिलाफ हो।
विज्ञापन

एडवाइजरी में 25 अगस्त, यानी 11 रबीउलअव्वल को युवाओं से सड़कों पर मोटरसाइकिल स्टंट न करने की विशेष अपील की गई है। जुलूस के दौरान पूरे अदब और सम्मान के साथ कलमा और दरूद शरीफ पढ़ते हुए चलने को कहा गया है। साथ ही देश की सुरक्षा, भाईचारे, अमन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि इस महान अवसर को इतिहास, कानून और पैगंबर-ए-इस्लाम के प्रति सच्ची मोहब्बत के सम्मान के साथ मनाते हुए दुनिया भर में रहमत, प्रेम और इंसाफ का संदेश पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें