फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, स्टॉम्प विक्रेता जिंदा जला; मां से मिलने गांव जा रहा था

Sun, 23 Aug 2026 11:16 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में चलती कार आग का गोला बन गई। हादसे में स्टॉम्प विक्रेता जिंदा जल गया। वह मां से मिलने गांव जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे में जली कार, मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में रविवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार बरियारपुर निवासी राज नारायण वर्मा (43) जिंदा जल गए। मृतक स्टॉम्प विक्रेता थे। घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे से बरियारपुर गांव जाने वाली सड़क की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि राज नारायण का मकान शहर के विजयनगर मोहल्ले में भी है। रविवार सुबह वह अपनी कार से मां से मिलने गांव बरियारपुर जा रहे थे। गांव जाने वाली सड़क पर अचानक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। वह कार के अंदर ही जिंदा जल गए।

आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कार की जांच की। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही राज नारायण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव और जली कार का दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें