फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुर्सी पर बैठे-बैठे कीजिए लखनऊ से चांद की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी के इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में विज्ञान और कल्पना का अद्भुत संगम होने जा रहा है। देश का पहला थ्री-डी स्टीरियो फुल डोम शो ‘द मून मिशन- भारत की चंद्रमा यात्रा’ आज भव्य रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस शो के जरिये दर्शक कुर्सी पर बैठे-बैठे लखनऊ से सीधे चांद की सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन


इंफोविजन इंडिया और वेदार्थ एनिमेशन स्टूडियो के सहयोग से तैयार यह शो भारत के चंद्रमा अभियानों की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और तकनीकी यात्रा को अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक के साथ जीवंत बनाता है। करीब 28 मिनट की इस इमर्सिव प्रस्तुति में चंद्रयान-1 से लेकर चंद्रयान-3 तक की गौरवगाथा को रोचक और सरल कथा शैली में पिरोया गया है। सोमवार को इस खास शो का उदघाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव करेंगे।

अंतरिक्ष में उड़ान जैसा अहसास

चंद्रमा की सतह, उसके रहस्य, वैज्ञानिक प्रयोग और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि जटिल विज्ञान भी सहज और रोमांचक लगने लगे। थ्री-डी स्टीरियो फुल डोम तकनीक दर्शकों को ऐसा अनुभव कराती है मानो वे स्वयं अंतरिक्ष यान में बैठकर चंद्रमा की ओर बढ़ रहे हों। शो की पटकथा इसरो के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार एन. ने लिखी है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में स्थापित अत्याधुनिक 8K 3D डिजिटल फुल डोम सिस्टम इस प्रस्तुति को और भी भव्य बनाता है, जिससे दृश्य और ध्वनि लंबे समय तक यादगार बने रहते हैं।

खास बात यह है कि लखनऊ में सफल प्रीमियर के बाद यह शो मुंबई, नई दिल्ली समेत देश के प्रमुख प्लैनेटेरियमों में भी दर्शकों को चंद्र यात्रा का अनोखा अनुभव कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें