गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा और सम्मान समारोह
लखनऊ। सिविल डिफेंस की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को हुए कवि सम्मेलन व मुशायरा का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता ने किया। अध्यक्षता सुल्तान शकीरा हाशमी साहब ने की। कवयित्री श्वेता शुक्ला ने पढ़ा सरजमीं पर जां लुटा देंगे ये खाई है कसम, इस वतन की हर जुबां का गीत वंदे मातरम। रूपा पांडेय ने पढ़ा बंकिम की लेखनी को करें शत शत नमन हम, डेढ़ सौ साल का हो गया हमारा वन्दे मातरम्। कवि डॉ. ज़ुबैर अंसारी, फैज़ खुमार बाराबंकवी, डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी ने काव्य पाठ किया। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने सरला शर्मा (आस्मां) को सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, रूप पांडे (सतरूपा) को मीराबाई , फैज खुमार बाराबंकी को कैफ़ी आज़मी, रुबीना अयाज को सरोजिनी नायडू, श्वेता शुक्ला को अमृता प्रीतम, डॉ. जुबेर अंसारी को मजरूह सुल्तानपुरी और डॉ सुल्तान शकीरा हाशमी को मुंशी प्रेमचंद सम्मान 2026 से सम्मानित किया। गुरप्रीत सिंह सेठी, ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ उपनियंत्रक मनोज वर्मा, एडीसी रेखा पांडेय, ममता रानी, आज़ाद नफीस, डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला, नफीस अहमद, संजय जौहर आदि मौजूद रहे।