डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमने वाराणसी के लिए धन का प्रावधान किया तो कुछ लोगों ने कहा कि यह फिजूलखर्ची है। हम अयोध्या को संवारने के लिए काम कर रहे हैं।
ताजमहल इनकी जगह नहीं ले सकता। ताजमहल हमारी संस्कृति का प्रतीक नहीं है। जिस संस्कृति में गद्दी के लिए पुत्र अपने पिता की हत्या तक कर देता हो, ताज को बनाने वालों के हाथ काट दिए जाएं, वह हमारी संस्कृति नहीं हो सकती।
हमारी संस्कृति तो कलाकारों, वैज्ञानिकों को सम्मान देने की रही है। डॉ. कलाम जिन्होंने देश में सफल परमाणु परीक्षण किया, हमने उनका सम्मान किया। उन्हें राष्ट्रपति तक बनवाया।
उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया। शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा बजट देने का काम भाजपा ने ही किया।