बाहुबलियों को नहीं मिला समर्थन
मतगणना के कुछ देर बाद ही जो ट्रेंड सामने आया उससे साफ था कि इस बार दबंगों या आपराधिक छवि वालों को लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है।
कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर मामलों में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार दूसरे या तीसरे स्थान तक ही पहुंच सके।
इनमें कई ऐसे हैं जो पहले अपने बाहुबल के दम पर आसानी से चुनाव जीत जाते थे।
ऐसे दागी उम्मीदवारों को विभिन्न पार्टियां भी हाथों-हाथ ले रही थीं। इस बार जो बाहुबली जीते उन्हें यह कामयाबी मोदी लहर की वजह से मिली।
भाजपा के दो दागी प्रत्याशी जीते
हालांकि, हर चुनाव से पहले या उसके बाद लगभग सभी पार्टियां एक-दूसरे पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाती रही हैं।
शायद ही कोई पार्टी ऐसी है जो ऐसे तत्वों को उम्मीदवार न बनाती हो, लेकिन ताजा नतीजों से अब राजनीतिक दलों का यह मिथक टूटता लग रहा है। आपराधिक इतिहास वाले चंद उम्मीदवारों को छोड़ कोई और नहीं जीत सका।
जीतने वालों में कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह और उन्नाव से साक्षी महाराज के नाम प्रमुख हैं।
वहीं बाहुबली और माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, रिजवान जहीर, धनंजय सिंह, जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू, विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह आदि के अलावा माफिया तत्वों के जो नजदीकी रिश्तेदार इस बार मैदान में उतरे थे, उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।
हालांकि, मुकदमे तो तमाम जीते उम्मीदवारों पर भी हैं लेकिन अधिकतर पर ये मुकदमे आपराधिक कृत्य के न होकर नेतागीरी के दौरान हुई झड़पों आदि से संबंधित हैं।
ये रहे भाजपा के जीते हुए दागी प्रत्याशी
उन्नाव से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज पर यूं तो आठ मुकदमे दर्ज हैं लेकिन इनमें 18 धाराएं गंभीर मामलों की हैं।
उन पर फैजाबाद, दिल्ली और एटा में मुकदमे दर्ज हैं। उन पर एटा में कत्ल का भी एक मामला दर्ज है। बाकी के मामले 147, 53, 153 ए, 332, 338, 396, 397, 504, 506, 406, 420, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज हैं।
फूलपुर से भाजपा के टिकट पर जीते केशव प्रसाद पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गंभीर आरोपों की आईपीसी की 16 धाराओं में भी आरोप दर्ज हैं।
इन पर 143, 188, 283, 341, 302, 120बी, 186 147, 427, 171, 352 आईपीसी की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
आगरा और गोरखपुर के सांसदों पर हैं कई आरोप
आगरा से जीते भाजपा के रामशंकर कठेरिया पर 21 मुकदमें हैं। इनमें 13 गंभीर मामलों की धाराएं हैं।
उन पर आईपीसी की धारा 147, 146, 174, 307, 504, 452, 419, 420, 467, 468, 471, 353 आदि में मुकदमे दर्ज हैं।
गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर जीते आदित्यनाथ पर तीन मुकदमे हैं। इनमें सात गंभीर धाराओं के तहत महाराजगंज, गोरखपुर आदि में दर्ज हैं।
ये मुकदमे आईपीसी की धारा 147, 148, 153ए, 295, 297, 435, 506, 307, 336, 504 आदि के तहत दर्ज हैं।
बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह भी हैं दागी
कैसरगंज से भाजपा के बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह को इस बार भी जीत मिली है।
उन पर इस समय कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों में छह संगीन धाराएं हैं। ये मुकदमे आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 395, 397, 332, 3337, 338, 295, 297, 153ए आदि के तहत दर्ज हैं।
कुछ अन्य प्रत्याशी जिन पर थे मुकदमे
अतीक अहमद, सपा (42 मुकदमे) श्रावस्ती
पवन पांडे, बसपा (32 मुकदमे) सुल्तानपुर
मित्रसेन यादव, सपा (16 मुकदमे) फैजाबाद
जितेंद्र कुमार बबलू, बसपा (17 मुकदमे) फैजाबाद
मुख्तार अंसारी, कौमी एकता दल (15 मुकदमे) घोसी
अरविंद गिरी, बसपा (20 मुकदमे) खीरी
विवेक कुमार सिंह, कांग्रेस (5 मुकदमे) बांदा
रामेश्वर सिंह, सपा (13 मुकदमे) फर्रुखाबाद
अजय राय, कांग्रेस (9 मुकदमे) वाराणसी
गोपाल गुप्ता नंदी, कांग्रेस (7 मुकदमे) इलाहाबाद
बाल कुमार पटेल, सपा (9 मुकदमे) बांदा
योगेश कुमार, आप (4 मुकदमे) सहारनपुर
रामभुआल निषाद, बसपा (7 मुकदमे) गोरखपुर
ये रहे कुछ और नाम
डॉ. हिमांशु कुमार, आप (3 मुकदमे) मेरठ
शाहनवाज राणा, सपा (11 मुकदमे) बिजनौर
शैलेंद्र कुमार, सपा (4 मुकदमे) कौशांबी
अकबर अहमद डंपी, बसपा (3 मुकदमे) गोंडा
भाल चंद्र यादव,सपा (10 मुकदमे) संतकबीरनगर
राकेश सचान, सपा (8 मुकदमे) फतेहपुर
शिवप्रसाद वर्मा, बसपा (6 मुकदमे) हरदोई
लाल सिंह तोमर, सपा (6 मुकदमे) अकबरपुर
इमरान मसूद, कांग्रेस (5 मुकदमे) लालगंज
कुंवर सर्वेश कुमार, भाजपा (4 मुकदमे) मुरादाबाद
कपिल मुनि करवरिया, बसपा (4 मुकदमे) फूलपुर
ये भी हैं लिस्ट में
धनंजय सिंह, निर्दल (4 मुकदमे) जौनपुर
सावित्री बाई फूले, भाजपा (8 मुकदमे) बहराइच
कादिर राणा, बसपा (5 मुकदमे) मुजफ्फरनगर
कृष्णा अधिकारी, सीपीआई (एम) एल (5 मुकदमे) खीरी
अनिल कुमार, पीस पार्टी (7 मुकदमे) बागपत
अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, कांग्रेस (4 मुकदमे) गोरखपुर
डॉ. भोला पांडेय, कांग्रेस (7 मुकदमे) सलेमपुर
राकेश टिकैत, आरएलडी (3 मुकदमे) अमरोहा
संत शिरोमणि बाबू लाल, एस भासपा (3 मुकदमे) संत कबीरनगर
केपी यादव, आप (3 मुकदमे) जौनपुर
ये भी थे मैदान में
दारा सिंह चौहान, बसपा (2 मुकदमे) घोसी
अखिलेश, सपा (7 मुकदमे) महाराजगंज
कुंवर हरिवंश सिंह, अपना दल (5 मुकदमे) प्रतापगढ़
भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा (3 मुकदमे) बांदा
आनंद भदौरिया, सपा (3 मुकदमे) धौरहरा
राकेश पांडे, बसपा (3 मुकदमे) अंबेडकरनगर
चंद्रपाल सिंह यादव, सपा (9 मुकदमे) झांसी
रविशंकर सिंह पप्पू, बसपा (4 मुकदमे) सलेमपुर
जावेद खान, निर्दल (3 मुकदमे) बरेली
बाल मुकुंद धूरिया, सीपीआई (एम) एल (3 मुकदमे) अंबेडकर नगर
काशीनाथ, बसपा (3 मुकदमे) महाराजगंज
हाजी याकूब, बसपा (2 मुकदमे) मुरादाबाद
इन पर भी दर्ज हैं मुकदमे
रमेश, जदयू (2 मुकदमे) आगरा
फैज अहमद फैजी, पीस पार्टी (2 मुकदमे) गोरखपुर
गोवर्धन प्रसाद, सोशलिस्ट पार्टी (2 मुकदमे) कुशीनगर
प्रदीप कुमार जाटव, बसपा (1 मुकदमा) बुलंदशहर
विनय कुमार पांडे, कांग्रेस (5 मुकदमे) श्रावस्ती
रमाकांत यादव, भाजपा (5 मुकदमे) आजमगढ़
श्रीराम चौधरी, सीपीआई (एम) एल (3 मुकदमे) सलेमपुर
शाहजहां मसूद उर्फ शहदान, सपा (2 मुकदमे) सहारनपुर
नाहिद हसन, सपा (2 मुकदमे) कैराना
सारिका, आप (2 मुकदमे) नगीन
ये रहे कुछ और प्रत्याशियों के नाम
सर्वेश कुमार सैनी, शिवसेना (2 मुकदमे) अमरोहा
अरुण कुमार शुक्ला, सपा (2 मुकदमे) उन्नाव
सतीश कुमार, बसपा (1 मुकदमा) गौतमबुद्ध नगर
मोहम्मद अयूब, पीस पार्टी (9 मुकदमे) डुमरियागंज
रमेशचंद्र तोमर, कांग्रेस (4 मुकदमे) गौतमबुद्ध नगर
राम किशुन, सपा (4 मुकदमे) चंदौली
बाबूलाल, भाजपा (3 मुकदमे) फतेहपुर सीकरी
बेनी वर्मा, कांग्रेस (3 मुकदमे) गोंडा
अफजाल अंसारी, कौमी एकता दल (3 मुकदमे) बलिया
अजय कुमार, भाजपा (2 मुकदमे) खीरी
योगेश कुमार, बसपा (2 मुकदमे) मथुरा
इन पर लगे आरोप
आरके सिंह पटेल, बसपा (2 मुकदमे) बांदा
सुरेंद्र सिंह पटेल, सपा (2 मुकदमे) मिर्जापुर
आर कुंवर सिंह, कांग्रेस (2 मुकदमे) घोसी
राधेश्याम सिंह, सपा (5 मुकदमे) कुशीनगर
विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, सपा (2 मुकदमे) कैसरगंज
रामजी लाल सुमन, सपा (2 मुकदमे) हाथरस