बिल्डिंग को तोड़ने का चल रहा काम।
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग को तोड़ने का काम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीन मंजिला इस बिल्डिंग में तीन दिन में अभी एक छत भी पूरी तरह तोड़ी नहीं जा सकी है। इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पूरी तरह अवैध है।
22 जून को यहां आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। जांच में इसे अवैध पाया गया था। इस पर एलडीए ने 10 जुलाई को इसे तोड़ने का आदेश दिया था। एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि जो मानचित्र आवासीय में पास कराया गया था उसमें बेसमेंट के अलावा दो मंजिल ही बनाई जानी थी। अभी बिल्डिंग मालिक खुद ही इसे ध्वस्त करा रहा है। यदि वह 25 तारीख तक इसे नहीं तोड़ पाएगा तो एलडीए कार्रवाई करेगा।