फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सट्टे की शिकायत करने पर टेलर पर कैंची से हमला, हालत गंभीर

Sun, 13 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी पंकज।
विज्ञापन
गुडंबा। विकासनगर के कन्हैयानगर निवासी टेलर मुश्ताक अंसारी (52) पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे सैलून संचालक पंकज कुमार ने कैंची से हमला कर दिया। कैंची गर्दन में लगने से मुश्ताक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुश्ताक के बेटे सुफियान के मुताबिक, पंकज विकासनगर सेक्टर-3 के कन्हैयानगर में महादेव क्लासिक सैलून चलाता है। आरोप है कि सैलून में बाल काटने की आड़ में सट्टा खिलाया जाता है। तीन दिन पहले भाई सुहैल ने पंकज के खिलाफ विकासनगर थाने में शिकायत की थी। सुफियान का आरोप है कि इसी बात से नाराज पंकज उनके पिता और अन्य लोगों को धमका रहा था।
सुफियान के मुताबिक, शुक्रवार शाम श्री सिद्धि विनायक ज्वैलर्स के सामने पंकज ने पिता को अकेला देखकर कैंची से हमला कर दिया। गर्दन पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस को घटना में इस्तेमाल कैंची भी मौके से मिली। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि मुश्ताक के बेटे की तहरीर पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूलरूप से सीतापुर के सिधौली क्षेत्र के अलाहासपुर का रहने वाला है।
पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होती घटना
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद हमला नहीं होता। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। सुफियान ने पंकज पर सट्टा खिलाने के साथ गांजा बेचने का भी आरोप लगाया है।
सदमे में भाभी की मौत
मुश्ताक पर हमले की जानकारी मिलने के बाद कैंसर से जूझ रही उनकी भाभी सैहरुन (56) की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। वह मुश्ताक के घर से कुछ दूरी पर रहती थीं। मुश्हताक पर हमले और सैहरुन की मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें