फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: शिकायतें आईं 650, निपटीं महज 10

Wed, 04 Sep 2013 08:09 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही हम लाख दावे कर लें लेकिन हकीकत यही है कि तहसील दिवस में फरियादियों की जुटने वाली भीड़ अधिकारियों की अनसुनी से असहाय नजर आती है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले की चारों तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में कुल 651 मामले दर्ज किए गए। जिसमें से मात्र 10 मामलों का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका।

डीएम ने अन्य मामलों में समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। बख्शी का तालाब में विद्यालयों से हटाईं गईं रसोईयों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहनलालगंज तहसील परिसर आज फरियादियों से भरा रहा। ग्राम हबुवापुर के विनीत व मोहनेश्वर सिंह केसाथ दर्जन भर ग्रामीणों ने लोनी नाले की सफाई कराने की मांग की।

ग्राम गौरा के गिरधारी ने अन्त्योदय राशन कार्ड का राशन न मिलने की पीड़ा बतायी। मस्तीपुर निगोहा की मैकादेवी पत्नी स्व.मैकूलाल को पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत लाभ न मिलने की शिकायत की।

ग्राम जबरौली के ग्रामीण रामधार, विष्णु कुमार, सुरेन्द्र मौर्या ने बिजली ट्रांसफार्मर में लगातार खराबी आने से बिजली न मिलने की शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेइ पर अनसुनी का आरोप लगाया। ग्राम ककुहा खेडा केदेवतादीन ने कच्चा सम्पर्क मार्ग की पैमाइश करवाने की मांग की।
सदर तहसील में एसडीएम धनंजय शुक्ला ने 163 मामलों को सुना। एक मामले को हल करवाते हुए अन्य विभागों को मामलों को हल करवाने के लिए भेजा है।

यहां मौजूद फरियादियों में हैंडपंप को दुरुस्त करवाने के अलावा कूड़ा स्थल और पार्क से अवैध अधिक्रमण हटवाने तथा विधवा व वृद्धा पेंशन से वंचित लाभार्थियों ने पेंशन दिलाए जाने के मामले प्रमुख रहे।
विज्ञापन


मलिहाबाद तहसील में 127 मामलों को दर्ज किया गया। एक भी मामला मौके पर निस्तारित नहीं हो पाया। विभागों को मामले निस्तारित कर दिए गए। सर्वाधिक मामले यहां राजस्व व पुलिस से संबंधित आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें