मैच से पहले पिच देखते टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव।
- फोटो : amar ujala
दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। 2-1 से पिछड़ने के बाद उन्हें हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज को जीवित रखना होगा। बल्लेबाजी क्रम की बात की जाए तो कप्तान एडन मार्करम को छोड़कर सबने निराश किया है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक को इकाना स्टेडियम के पिछले अनुभव का लाभ उठाकर बड़ी पारी खेलनी होगी। अनुभवी डेविड मिलर भी आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए इकाना स्टेडियम में खेल चुके हैं। ऐसे में उनके पास यहां फॉर्म वापसी का मौका होगा। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। तेज गेंदबाज एनडीगी (तीन मैच में छह विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे, बाकी कोई प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सका। भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम पर दबाव डालने के लिए अफीकी गेंदबाजों को एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।