फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतराः राशन की सप्लाई करने वाला भी निकला पॉजिटिव, काम के दौरान नौकर के साथ हुआ संक्रमित

Thu, 16 Apr 2020 05:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के सदर इलाके में संक्रमण खतरनाक स्थिति तक पहुंच चुका है। बुधवार देर शाम संक्रमितों की रिपोर्ट में दो ऐसे लोग पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें हॉटस्पॉट इलाके में राशन की सप्लाई में लगाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि राशन सप्लाई करने वाला युवक और उसका नौकर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस रिपोर्ट से इलाके में तैनात पुलिस, वहां आने-जाने वाले जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम के सफाईकर्मी और आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। प्रशासन के सामने समस्या यह भी है कि अब हॉटस्पॉट पर राशन की सप्लाई कौन करेगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर के कसाईबाड़ा इलाके के हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद वहां से कुछ दूर पर रहने वाले एक व्यक्ति को राशन की सप्लाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसने अपने नौकर के साथ राशन पहुंचाया।
विज्ञापन

इलाके में तीन से चार बार कराया जा रहा सैनिटाइजेशन

बीते दिनों इलाकाई लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें उक्त व्यक्ति और उसके नौकर का नाम भी शामिल था। बुधवार शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसने सदर में आने-जाने वाले लोगों के संक्रमण का शिकार होने की आशंका और बढ़ा दी है।

यहां की सड़क पर चलने से भी संक्रमण फैलने की चर्चा होने लगी है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में दिन में तीन से चार बार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। मकानों, दुकानों, हैंडपाइप, लोहे की ग्रिल से लेकर सड़क और फुटपाथ तक सैनिटाइज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टेलर- मोअज्जिन ने छिपाई जानकारी

टेलर और मोअज्जिन को पता था कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, लेकिन वे इस बात को सबसे छिपाते रहे। पुलिस ने उन्हें जांच कराने के लिए कहा तो ना-नुकुर करने लगे।

जबरदस्ती करने पर दर्जी ने तो पुलिस से हाथापाई तक कर डाली थी। अब पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोअज्जिन अली जान मस्जिद में ठहरे सहारनपुर के 12 जमातियों के संपर्क में कई दिन तक रहा। जमाती मिलने के बाद पुलिस ने मुअज्जिन से जांच कराने को कहा तो उसने मना कर दिया।

उसने खुद को जमातियों से दूर रखने और वायरस से सुरक्षित होने की बात कहकर गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उसकी जांच कराई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इसी तरह टेलर को भी पुलिस ने जांच के लिए कहा तो वह मना करने लगा। जबरदस्ती करने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। उसकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें