25 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल का ड्रॉ 64-64 खिलाड़ियों का होगा। इसके अलावा पुरुष, महिला युगल के अलावा मिश्रित युगल में 32-32 जोड़ियां खिताब के लिए जोर आजमाइश करती दिखेंगी। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर प्रतियोगिता से नाम वापस लेने की तिथि है। इसके बाद मुख्य ड्रॉ की असली तस्वीर सामने आएगी। प्रतियोगिता का क्वालीफाइंग राउंड 25 को खेला जाएगा और इसी दिन शाम को मुख्य ड्रॉ के मुकाबले भी शुरू हो जाएंगे। मुकाबले में भारतीय शटलरों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेश भर के शटलरों को बुलाने की योजना है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन का अनुभव हासिल करके अपने प्रदर्शन में सुधार ला सकें।
यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास का कहना है कि सैयद मोदी बैडमिंटन के स्तर को बढ़ाने के लिए हमारी ओर से हरंसभव प्रयास किए जा रहे हैं। बीते साल की 6 तुलना में इस बार इनामी धनराशि भी बढ़ाई गई है, जिससे हमें बेहतर प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। यूपी बैडमिंटन अकादमी को मोदी बैडमिंटन के लिए तैयार कर लिया गया है। उम्मीद है मोदी बैडमिंटन का यह सत्र शानदार रहेगा।