लखनऊ। स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को सपा लोहिया वाहिनी की अगुवाई में सपाइयों ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर लखनऊ मध्य जोन के हुसैनगंज 1912 स्थित वर्टिकल कार्यालय में प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोप लगाया कि चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि छावनी, सदर, केकेसी रोड सहित कैंट विधानसभा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने की धमकी देकर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यह मीटर इतनी तेजी से बिजली खा रहे कि 1000 रुपये का रिचार्ज कराओ तो तीन दिन में खत्म हो जा रहा है।कलेक्शन इकाई के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया है कि उनके ज्ञापन को शीर्ष प्रबंधन को भेज दिया जाएगा।
प्रदर्शन करते सपाई।