जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज को इंजेक्शन लगाता स्लीपर।
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज को स्वीपर इंजेक्शन लगा रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की मरीजों के प्रति संवेदनहीनता सामने आई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने स्वीपर को तलब करने के साथ ही इमरजेंसी में काम करने वाले डॉक्टरों व स्टाफ को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
मंगलवार सुबह एक मरीज को गंभीर हालत में इमरजेंसी में लाया गया। इंजेक्शन लगाने के लिए मौके पर कोई नहीं था। स्वीपर नीरज ने मरीज को इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद स्वीपर द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएस ने सख्त रुख अपनाया है।
स्वीपर नीरज को तलब कर जवाब मांगा है। इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहे डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी जवाब मांगा गया। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि इमरजेंसी में स्वीपर द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो संज्ञान में आया है। इस बिल्कुल उचित नहीं है। जांच में पुष्टि होने के बाद स्वीपर को हटाया जाएगा।