स्वाति मालीवाल व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को यूपी की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और उनसे उन्नाव दुष्कर्म कांड में हस्तक्षेप कर विधायक को बर्खास्त करवाने की मांग की।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मालीवाल ने कहा कि भाजपा ने अब तक विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को निष्कासित नहीं किया है। ऐसे में मैंने उनसे मामले में हस्तक्षेप कर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने और विधायक को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।
उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करनी चाहिए और परिवार की आर्थिक सहायता करने के साथ ही मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा जाए।