फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुलायम सिंह और उनका पूरा परिवार है लुटेरा’

Fri, 26 Jun 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिल्हौर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र को कन्नौज जनपद से जोड़ने के विरोध में हो रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए भाजपा प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा सरकार और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन


अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने सपा मुखिया और उनके परिवार को ‘लुटेरे’ बता डाला। कहा कि सपा मुखिया के परिवार के बच्चे विदेशों में शिक्षा पा रहे हैं और प्रदेश के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा और बुनियादी जरूरतों के लाले पड़े हैं।

भाजपा की सरकार आने पर भ्रष्ट सपाइयों को जेल भेजा जाएगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा सपा सिर्फ एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। सवाल उठाया कि मुलायम सिंह यादव के सभी भाई, बेटे, भतीजे, बहुएं और नाती तक करोड़पति हैं।
विज्ञापन


इतना पैसा उनके पास कहां से आया? नरेंद्र मोदी भी कई वर्षों तक गुजरात के सीएम रहे पर उनके परिवार का कोई भी सदस्य करोड़पति नहीं है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

प्रदेश की पुलिस आजम खान की भैंसें पकड़ने में वाहवाही लूट रही है जबकि जनता लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार से कराह रही है।

सपा का प्रत्येक विधायक, सांसद और मंत्री सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबा है। भाजपा की मिश्रिख लोकसभा सांसद अंजूबाला ने भी प्रदेश सरकार पर किसानों की योजनाओं का धन हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें