फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में स्वतंत्र देव सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 16 Jul 2019 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वर्तमान में यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति से संबंधित एक लेटर जारी कर इसकी घोषणी की है।
 
स्वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व यूपी के महामंत्री रह चुके हैं।

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है।

अभी तक प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद इस पद पर किसी और की नियुक्ति होनी थी।

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय 2014 से चंदौली से सांसद हैं।

विज्ञापन

नियुक्ति के लिए जारी किया गया पत्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें