भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश में सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद 11 जनवरी से पार्टी का जनसपंर्क अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1.74 लाख बूथों पर घर-घर जाएंगे। पांच-पांच व्यक्तियों का समूह बनाकर भाजपा कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट के पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम बनाया गया है। सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने के लिए संपर्क टोली लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले पेम्पलेट ‘पूरी हुई हर आस- घर घर हुआ विकास’ भी देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संपर्क टोली लोगों के घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे भी लगाने का आग्रह करेगी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी मकर संक्रांति को सभी 27 हजार शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी का आयोजन किया जाएगा।
दंगाई इमरान भी सपा में शामिल हो गया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद के सपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के बाद अब दंगाई इमरान भी सपा में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है कि चुनाव से पहले ही सपा एक-एक कर सभी माफिया, अपराधियों को शामिल कर रही है तो चुनाव के बाद क्या करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को याद है कि सपा शासन में किस तरह एक मौलाना का फोन जाते ही थाने में बंद अपराधी को छोड़ दिया जाता था।