प्रदेश के किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा
एंड महिंद्रा लि. स्वराज डिवीजन ने गुरुवार को ट्रैक्टर के नए मॉडल स्वराज
735 एक्सटी को लॉन्च किया।
गोमतीनगर स्थित एक होटल में सेल्स एंड कस्टमर
केयर के वाइस प्रेसीडेंट राजीव रेलन ने इस मॉडल को लांच किया।
उन्होंने
बताया कि इस मॉडल को तकनीकी रूप से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के
किसानों के हिसाब से आधुनिक खूबियों से लैस किया गया है। इस मॉडल का इंजन
2734 सीसी का है।
इसमें किसानों का 1200 किग्रा की लिफ्टिंग क्षमता, डुअल
क्लच, साइड गियर, मोबाइल चार्जर, सेंसिलिफ्ट हाइड्रॉलिक्स और अधिक टार्क
क्षमता मिलेगी। स्वराज 735 एक्सटी 5.25 लाख रुपये की रेंज में उपलब्ध
रहेगा।