टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को नई टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक लॉन्च की। इस स्टाइलिश मोटरसाइकिल में अनेक खूबियां हैं।
सिटी प्लस का 109.7
सीसी इंजन टीवीएस फीनिक्स के इकोथर्स्ट इंजन से प्रेरित है। नया इकोथर्स्ट
इंजन सात सौ आरपीएम पर 8.4 पीएस पावर और पांच हजार आरपीएम पर 8.7 एनएम के
टॉर्क पर फोर स्ट्रोक परफॉर्मेंस देता है।
कंपनी के जीएम सेल्स यू बी
पांडेय ने बताया कि नई बाइक के हनीकॉम्ब संरचना वाले साइड पैनल्स ग्रिल्स
इसको बेहतर बनाते हैं।
ब्लैक एलॉय व्हील्स, प्रीमियम थ्रीडी एम्ब्लेम्स और
स्टाइलिश फ्लैशी टेल लैंप और फ्लो मोशन स्टाइलिंग टीवीएस स्टार सिटी प्लस
में खास हैं।
महज साढे़ सात सेकेंड में शून्य से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की
स्पीड प्राप्त कर लेती है। अभी इसके चार कलर सेलिब्रिटी स्कारलेट, ऑस्कर
ब्लैक, शो स्टॉपर ब्लू और टाइटेनियम ग्रे ही बाजार में उतारे गए हैं।