राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी को जमकर कोसा और कहा कि संविधान को बचाना है तो बीजेपी को हराना है। स्वामी ने इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देने की बात कही है। कहा कि पार्टी किसी दल में विलय की नहीं बनाई गई है, बल्कि उसकी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सपा में वापस जाने की बात से साफ मना किया।
भारतीय जनता पार्टी को संविधान विरोधी पार्टी का दर्जा देने के बाद स्वामी ने कहा कि मेरी पार्टी का समर्थन इंडिया एलाइंस को है, क्योंकि किसी भी कीमत पर भाजपा को हराना है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों, अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण खत्म कर रही है। संविधान विरोधी काम कर रही है। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है और लाभ के संस्थान जैसे एलआईसी, एयरपोर्ट, बंदरगाह, रेलवे स्टेशन इन सभी को निजी हाथों में दे दिया है। भाजपा से देश को खतरा है इसलिए सत्ता से भाजपा को हटाने का काम करना है।