उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या शनिवार को जिले के दौरे पर आए। मौर्या ने निशाना साधते हुए मायावती और नसीमुद्दीन को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया।
वहीं सतीश चंद्र मिश्रा पर भी तंज कसा। मौर्या ने कहा मायावती के द्वारा कमाए गए पैसे को फर्जी कंपनियों में निवेश किया गया है। मायावती की सभी फर्जी कंपनियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रभारी मंत्री और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए उनको माया की देवी बताया।
उन्होंने कहा कि मायावती को नसीमुद्दीन सिद्दीकी पैसे का हिसाब देते थे। लेकिन पैसे के लेन-देन में विवाद के बाद उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जब तक कोई कमाकर मायावती को रकम देता है, तभी तक उनकी नाक का बाल रहता है।