फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में हत्या: राष्ट्रीय शोषित समाज के दल ने परिवार से की मुलाकात, आरोपी की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

Fri, 16 Aug 2024 12:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, नसीराबाद (रायबरेली)

सार

रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई हत्या के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
रायबरेली पहुंचा प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के संगठन राष्ट्रीय शोषित समाज की छह सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव पहुंची। इस दौरान पीड़ित परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली गई तथा न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष की बात कही गई।

विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवा रावत, मंडल प्रभारी शत्रोहन सिंह मौर्य ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। छह सदस्यीय टीम ने पीड़ित परिवार के यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता जल्द से जल्द  दिलवाने की मांग की।

मालूम हो कि बीते रविवार को पिछवरिया गांव में अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, अभी तक पीड़ित परिवार की अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया है जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन
भीम युवा संगठन मामले को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान उन मांगों को उठाया जाएगा जिस पर पूर्व में प्रशासन ने निस्तारण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें